फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   body of a young man was found in bushes 40 meters from the road, and the report was filed as an accident

Farrukhabad: सड़क से 40 मीटर दूर झाड़ियों में मिला था चांद मियां का शव, रिपोर्ट दुर्घटना में दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 11:39 PM IST
सार

Farrukhabad News: 24 अक्तूबर से लापता युवक का शव छह नवंबर को क्षतविक्षत हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन
body of a young man was found in bushes 40 meters from the road, and the report was filed as an accident
चांद मियां की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क से करीब 35-40 मीटर दूर झाड़ियों में शव मिलने के बाद भी पुलिस ने चांद मियां की मौत सड़क दुर्घटना में होने की रिपोर्ट रविवार को दर्ज की है। जबकि युवक के ताऊ ने शनिवार को हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इस युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में कुत्तों ने नोच डाला था।

विज्ञापन


छह नवंबर को फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय फैजबाग के पास नगला सेठ निवासी शीशराम के ट्यूबवेल के निकट झाड़ियों में चिलसरा निवासी चांद मोहम्मद उर्फ चांद मियां का क्षत-विक्षत मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर की हड्डी टूटने से होने की पुष्टि हुई थी। युवक के ताऊ अली मोहम्मद ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से चांद मोहम्मद की मौत होने की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि जिस जगह चांद मियां का शव मिला, उस जगह से सड़क की दूरी लगभग 35 से 40 मीटर है। परिजनों का सवाल यह है कि वाहन से टक्कर लगने के बाद चांद इतनी दूर कैसे पहुंचा। अगर टक्कर लगी होती तो सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट के निशान होते। पुलिस की रिपोर्ट परिजनों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने जब पूछा गया कि सड़क पर दुर्घटना होने के बाद चांद मियां झाड़ियों में कैसे पहुंचा होगा। क्या दुर्घटना में घायल होने के बाद वह चलकर 40 मीटर दूर जाकर झाड़ियों में लेट गया या किसी वाहन की टक्कर से इतनी दूर जा गिरा। इस पर थानाध्यक्ष ने जवाब दिया कि सड़क से झाड़ियों की दूरी 25 मीटर होगी और यह जांच का विषय है कि चांद झाड़ियों में कैसे पहुंचा। उधर चांद के ताऊ ने बताया कि पहले उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने के आरोप में तहरीर दी थी। बाद में दुर्घटना की तहरीर दी है।


पोस्टमार्टम हाउस में शव कुत्तों ने था नोचा
चांद मियां दिल्ली में टेलर था। वह 24 अक्तूबर को दिल्ली से घर के लिए सीतापुर डिपो की बस से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। 6 नवंबर को उसका शव फैजबाग पशु चिकित्सालय के पास झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। शव की शिनाख्त न होने पर उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। वहां कुत्तों ने शव को नोच डाला था। अब पुलिस ने दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज कर एक और कारनामा कर दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed