फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of a young man found hanging from a mango tree; suicide note and mobile phone recovered

औरैया: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दोनों हाथ गमछे से बंधे और पैर जमीन पर देख हत्या की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 11:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a mango tree; suicide note and mobile phone recovered
बृजेश पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अजीतमल थाना क्षेत्र के हालेपुर (बिरुहनी) इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के दोनों हाथ गमछे से बंधे हुए और पैर जमीन से लगे होने के कारण परिजनों ने हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के रहने वाले शिव प्रकाश पाल के पुत्र वृजेश कुमार पाल  रविवार रात किसी का फोन आने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर से कहीं गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह करीब छह बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि वृजेश का शव हालेपुर स्थित विरुहनी क्षेत्र में एक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर शव की स्थिति देखकर परिजनों की आशंका गहरी हो गई है। मृतक के हाथ गमछे से बंधे थे और पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिसे देखकर परिजनों ने साफ तौर पर यह अंदेशा जताया है कि अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed