फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of a middle aged man found in room under suspicious circumstances, family alleges murder

Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे में मिला शव , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

Fri, 31 May 2024 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 May 2024 02:49 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में अधेड़ का तीन दिन पुराना शव कमरे में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि कल्लू सिंह नशे का लती था। बुधवार रात नशे के हालत में कमरे में सोया हुआ था।

विज्ञापन
Body of a middle aged man found in room under suspicious circumstances, family alleges murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में घर के कमरे में अधेड़ का तीन दिन पुराना शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त कस्बा पुरवामीर गांव निवासी कल्लू सिंह सेंगर के रूप में हुई।

विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, कल्लू सिंह (52) अपनी माता बिट्टी देवी (80) के साथ रहता था। लगभग 10 साल पहले कल्लू सिंह सेंगर की पत्नी का बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कल्लू सिंह सेंगर पुत्र स्व. रामबहादुर सिंह सेंगर का एक बेटा प्रदीप और बेटी कल्लो है।
विज्ञापन

उन दोनों कि शादी हो चुकी है। बेटा प्रदीप अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार को प्रदीप की पत्नी अपने भाई के साथ अपने मायके से ससुराल पुरवामीर पहुंची ।ससुर कल्लू सिंह का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप का इंतजार किया जा रहा है
प्रदीप की पत्नी और साले ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, प्रदीप का इंतजार किया जा रहा है। प्रदीप अहमदाबाद से घर के लिए निकल चुका है। महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया कि कल्लू सिंह नशे का लती था। बुधवार रात नशे के हालत में कमरे में सोया हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जांच की जा रही है। परिजनों से मिलने वाली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed