{"_id":"68d840b72f81be933c052d59","slug":"body-found-hanging-from-a-tree-allegation-of-murder-in-love-affair-report-on-eight-kanpur-news-c-362-1-ka11011-132189-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेड़ पर लटका मिला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेड़ पर लटका मिला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप, आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के ओमपुरवा नई बस्ती में शनिवार की सुबह टेंट कारोबारी के भाई कृष गुप्ता (20) का शव घर से 150 मीटर दूर मिलिट्री फार्म में पेड़ पर लटका मिला। बड़े भाई शिवम गुप्ता और परिजनों ने प्रेमप्रसंग में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
टेंट कारोबारी शिवम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि छोटा भाई कृष साथ में टेंट हाउस का काम देखता था। उसका इलाके में रहने वाली दूसरे धर्म की युवती से करीब दो साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी। एक हफ्ते पहले कृष को युवती के किसी अन्य युवक से बातचीत करने की जानकारी हुई। इस पर युवती से विवाद हुआ था। शुक्रवार देर रात बिजली नहीं आ रही थी इस पर सभी लोग छत पर थे। रात करीब 3:30 बजे बिजली आई तो घर के सभी लोग नीचे सोने चले गए। वहीं, कृष छत पर ही टहल रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे सभी सोकर उठे तो कृष अपने बिस्तर पर नहीं था। उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कई जगह तलाश करने के बाद भी कुछ पता न चलने पर शिवगोदावरी पुलिस चौकी जाकर जानकारी दी।
इसी दाैरान इलाके के रितिक जायसवाल मिलिट्री फार्म के जंगल में टहलने गए तो उन्हें कृष का शव दुपट्टा के सहारे पेड़ पर फंदे से लटका दिखा। आरोप है कि देर रात पड़ोसी युवती के बुलाने पर उनका भाई उसके घर गया होगा जहां पर युवती के परिजनों ने जंगल में ले जाकर भाई की पीटने के बाद हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय समेत जाजमऊ, चकेरी थाने की पुलिस पहुंची। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। युवक के परिजनों ने युवती समेत उसके परिजनों पर प्रेमप्रसंग के चलते हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। शिवम की तहरीर पर आठ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।