{"_id":"590e15a74f1c1be71b4411a8","slug":"body-burned-with-acid-found-in-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गला रेत कर हत्या की, फिर तेजाब से नहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गला रेत कर हत्या की, फिर तेजाब से नहलाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 May 2017 10:41 AM IST
सार
अजगैन थाने के मैता गांव का था मरने वाला
कई साल से लखनऊ के आशियाना में रह रहा था
गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार को उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में उसका शव मिला। चेहरे को तेजाब से जलाया गया था। सिर पर भी गहरे घाव के निशान थे। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस बेटे व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।
एखलाख नगर के 20 क्वार्टर मोहल्ले के पास गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जुराखनखेड़ा गांव निवासी राजन का अमरूदों का बाग है। सुबह वह बाग पर पहुंचे तो अधेड़ का शव देख पुलिस को सूचना दी। गंगाघाट एसओ अरुण द्विवेदी, एएसपी आरएस गौतम मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट ने भी जांच की।
जमीन पर लाल रंग की चादर पर शव पड़ा था। शव के पास कोल्डड्रिंक व पानी की खाली बोतलें पड़ी थीं। शव से कुछ दूर काले रंग का बैग मिला। बैग में तीन मई के कुछ अखबार, मोबाइल और अजगैन थाना क्षेत्र के मैता गांव निवासी सरजू और प्रभू के नाम की दो खतौनी मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के कुछ नंबरों पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे चंदन नामक युवक ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मरने वाला मुरलीधर लोधी (48) पुत्र स्व. प्रभूनाथ मूल रूप से उन्नाव के अजगैन थाने के मैता गांव का था।
इन दिनों लखनऊ की आशियाना कालोनी में रह रहा था। चंदन ने बताया कि पिता दो दिन पहले जमीन के काम से पैतृक गांव जाने की बात कहकर निकले थे। उसने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने हत्या के पीछे जमीन या अवैध संबंध का अंदेशा जताया है। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।