फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bodies of six children drowned in Ganga river in Kanpur were found at different ghats

कोठी घाट हादसा: गंगा नदी में डूब गए थे छह बच्चे, अलग-अलग घाटों पर मिले, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

Thu, 06 Oct 2022 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Oct 2022 02:56 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के आंकिन कोठी घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान डूबे छह लोगों के शव एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Bodies of six children drowned in Ganga river in Kanpur were found at different ghats
कोठी घाट हादसे में डूबे छह बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के आंखें कोठी घाट पर चार अक्तूबर की दोपहर गंगा स्नान के दौरान दो युवकों सहित छह बच्चे गंगा नदी में समा गए थे। खोजबीन के दौरान घटना वाले दिन ही एक युवक को मृत हालत में रेस्क्यू टीम ने रिकवर कर लिया था।

विज्ञापन

वहीं, शेष पांच लोगों की खोजबीन में दो शवों को बुधवार और तीन शवों को गुरुवार सुबह अलग-अलग गंगा तटों से रिकवर कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी बिल्हौर रश्मि लांबा ने बताया कि कोठी गंगा घाट पर डूबे सभी लोगों के सब एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाले हैं।
विज्ञापन

सभी को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गंगा में डूबे बच्चों की खोजबीन के लिए जिलाधिकारी शाहजी अय्यर, पुलिस अधीक्षक आउटर तेज स्वरूप सहित एसडीआरएफ के कई अधिकारी गंगा तटों पर खोजबीन में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में कोठी घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया थाद्ध गंगा नहाने के दौरान युवक-युवतियों सहित छह लोग नदी में डूब गए, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय जब तक कुछ समझ पाते तब तक सभी आंखों से ओढल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed