फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bodies of cousin and sister found hanging from a tree in Mahoba, family members avoided saying anything

Mahoba: पेड़ से लटकते मिले चचेरे भाई-बहन के शव, परिजन कुछ भी कहने से बचते रहे, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

Thu, 19 Oct 2023 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Oct 2023 04:15 PM IST
सार

Mahoba News: कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bodies of cousin and sister found hanging from a tree in Mahoba, family members avoided saying anything
गमगीन माहौल में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव में चचेरे भाई-बहन के शव पेड़ से एक साथ रस्सी के फंदों पर लटकते मिले। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों के एक साथ आत्महत्या किए जाने की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन

हालांकि, परिजन कुछ भी कहने से बचते रहे। बरातपहाड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय युवक व उसकी 17 वर्षीय चचेरी बहन एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। दोनों विद्यालय में एक साथ आने-जाने के दौरान साथ-साथ पढ़ाई भी करते थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।
विज्ञापन

बुधवार की रात दोनों घर से निकल गए और गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ से एक ही रस्सी के दो फंदे बनाकर फांसी पर झूल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो एक साथ चचेरे भाई-बहन के शव लटकते देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं दी है किसी प्रकार की तहरीर
पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतार परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed