{"_id":"6ae8f6b7a7b0c72ed9079d56","slug":"board-exams-a-journey-that-puts-one-to-the-test-along-a-challenging-path-kanpur-news-c-362-1-ka11029-160068-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बोर्ड परीक्षा... मुश्किलों भरी डगर पर इम्तिहान लेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बोर्ड परीक्षा... मुश्किलों भरी डगर पर इम्तिहान लेगा सफर
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के सामने इस बार केंद्र तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन सकता है। किसी विद्यालय के विद्यार्थियों को 12 तो किसी को 20 किलोमीटर तक दूरी तय कर परीक्षा देने जाना होगा। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों का कहना है कि शहर में मेट्रो निर्माण के चलते जगह-जगह खोदाई, यातायात का दबाव और जाम की समस्या बनी हुई है। ऐसे में चिंता है कि लंबी दूरी तय करने के चक्कर में कहीं विद्यार्थियों की परीक्षा प्रभावित न हो जाए। फिलहाल प्रस्तावित प्रथम सूची पर 27 और 28 अक्तूबर को 93 स्कूलों ने आपत्ति जताई है।
20 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र, मेट्रो निर्माण से बढ़ी परेशानी
नौबस्ता स्थित योगी इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराई है। विद्यालय के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के केंद्र क्रमश: हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज पीरोड और श्री एनके इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में बनाए गए हैं। प्रबंधन के अनुसार केंद्रों की दूरी करीब 12 से 20 किलोमीटर तक है। मेट्रो निर्माण के चलते शहर का यातायात पहले से प्रभावित है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी हो सकती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी।
पहली बार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता
गोविंदनगर स्थित स्कॉलर्स प्ले वे बालिका इंटर कॉलेज ने भी केंद्र की दूरी को लेकर आपत्ति जताई है। विद्यालय के हाईस्कूल विद्यार्थियों का केंद्र 15 किलोमीटर दूर सेन पश्चिम पारा स्थित श्री हर गोपाल इंटर कॉलेज में बनाया गया है। प्रबंधन का कहना है कि हाईस्कूल के विद्यार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा देंगे। इतनी दूर केंद्र तक पहुंचना उनके लिए मुश्किल होगा। अभिभावकों और छात्राओं ने भी केंद्र दो से तीन किलोमीटर के दायरे में बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
हाईवे और शहर के व्यस्त रास्तों से गुजरेंगे परीक्षार्थी
मोतीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज केशवपुरम ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है। प्रधानाचार्य राजकुमार कुशवाहा के मुताबिक हाईस्कूल के विद्यार्थियों को जीटी रोड और हाईवे से होकर परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ेगा, जबकि इंटर के विद्यार्थियों को शहर के व्यस्त मुख्य मार्गों से गुजरना होगा। अधिक दूरी और यातायात के दबाव के कारण समय पर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
पांच विद्यार्थियों के लिए 12 से 13 किलोमीटर का सफर
अशोकनगर स्थित श्री वासुदेव मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाईस्कूल के पांच विद्यार्थियों का केंद्र 12 से 13 किलोमीटर दूर कृष्णानगर स्थित श्री नागर जी विद्यालय इंटर कॉलेज में बनाया गया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि कम उम्र के विद्यार्थियों को सुबह की पाली में इतनी दूर पहुंचने में परेशानी होगी। विद्यालय ने आसपास एक से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित नौ विद्यालयों के नाम भी विकल्प के रूप में दिए हैं।
87,846 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 116 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 10 केंद्र कम किए गए हैं। सूची में 17 नए इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाने में वरीयता दी गई है। जिले में हाईस्कूल के 46,013 और इंटरमीडिएट के 41,833 समेत कुल 87,846 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा पांच से 24 फरवरी 2027 तक दो पालियों में प्रस्तावित है।
वर्जन
केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई हैं। जिला स्तरीय समिति इन पर विचार कर रही है। इनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। - प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस