फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   board examination

परीक्षा व्यवस्था धड़ाम, खूब हुई नकल

Sun, 21 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों में धड़ल्ले से नकल हुई। नकल रोकने में डीआईओएस सहित जिला प्रशासन के सारे वादे  हवा-हवाई साबित हुए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई केंद्रों पर नकलचियों तक नकल पहुंचाने के लिए लोगों की भरमार रही। शिक्षा विभाग की खानापूर्ति के बावजूद दूसरी पाली मेें पांच नकलची सचल दलों के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि शनिवार को इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी के द्वितीय प्रश्न पत्र के दौरान जिंदौरा के यूएन सिंह इंटर कालेज केंद्र के पीछे से बनाई गई दराजों से नकल की सप्लाई होती रही। वहीं परीक्षार्थियों के चेहरों पर भी नकल के दौरान किसी प्रकार का भय नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नकल कराने वाले गाइडों, किताबों के जरिए परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचाते रहे। इधर, सचल दल ने तीन परीक्षार्थी गांधी फैजे आम इंटर कालेज असालतगंज और दो नकलची त्रिलोकी नाथ गुप्ता स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैनपुर में पकड़े। डीआईओएस  ने कहा  परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की है। नकल कराने में संलिप्त केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। ड्यूटी से नदारद रहने वाले कक्ष निरीक्षकों का चिंह्ति कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed