फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BND: English and physical education teachers shown in law department

बीएनडी : विधि विभाग में दिखा दिए अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक

Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
BND: English and physical education teachers shown in law department
कानपुर। लंबे समय से विवादों में चल रहे ब्रह्मानंद महाविद्यालय में एक और गड़बड़ी सामने आई है। बीएनडी कॉलेज में अंग्रेजी भाषा और शारीरिक शिक्षा विषय के लिए नियुक्ति शिक्षकों को विधि विभाग में दर्शाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधि विभाग की मान्यता लेने के के लिए प्राचार्य ने ऐसा किया है। हालांकि प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी का कहना है कि दोनों शिक्षकों की नियुक्ति अंग्रेजी और शारीरिक विषय के लिए ही हुई है। दोनों ही शिक्षक विधि छात्रों को भी अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा पढ़ाते हैं इसलिए इनका नाम विभाग में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरटीआई के तहत महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की जानकारी मांगी। बार कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने विधि विभाग के शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई है। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रश्मि पाठक और असिस्टेंट प्रोफेसर अंजन कुमार का नाम शामिल है। डाॅ. पाठक की योग्यता पीएचडी व शैक्षिक अनुभव 25 साल जबकि अंजन कुमार की योग्यता में एनईटी और 12 साल का अनुभव दिखाया गया है। 18 अन्य गेस्ट लेक्चरर हैं। इसमें भी दो नाम ऐसे शामिल हैं जिनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि विधि विभाग की मान्यता बार कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दी जाती है और शिक्षकों की सूची को महाविद्यालय से अनुमोदन मिलता है। बीसीआई से पाठ्यक्रम संचालन की मान्यता मिल जाए इस कारण से प्राचार्य ने सामान्य कोर्स के शिक्षकों को भी लॉ फैकल्टी में शामिल कर लिया। विधि विभाग की प्रवेश सीटों को भी कुछ साल पहले शिक्षकों की कमी के आधार पर घटाया जा चुका है। प्रवेश सीट कम न हो जाए इसलिए दूसरे विभागों के शिक्षकों को पूर्णकालिक बताकर मान्यता और सीट संख्या को बचाने के लिए यह खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed