फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BMW started burning in Kanpur's Ganga Barrage, traffic was disrupted for half an hour

Burning Luxury Car: गंगा बैराज पर धू-धू कर जलने लगी बीएमडब्ल्यू, आधे घंटे बाधित रहा ट्राफिक

Sat, 17 Sep 2022 05:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Sep 2022 05:44 PM IST
सार

गंगा बैराज रोड पर एक लग्जरी कार में आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जल गई। इस हादसे से आधे घंटे तक यातायात रूका रहा। वहीं, सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
BMW started burning in Kanpur's Ganga Barrage, traffic was disrupted for half an hour
गंगा बैराज रोड पर जलती हुई बीएमडब्ल्यू कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गंगा बैराज पर शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। कार सवार ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गंगा बैराज पर आधे घंटे यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी कार मालिक अकबर सईद की हरियाणा प्रांत के आरटीओ रजिस्ट्रेशन नंबर की बीएमडब्ल्यू कार है। शनिवार को वह गंगा बैराज रोड पर कार का ट्रायल कर रहे थे। इस दौरान चलती शार्ट सर्किट से कार में इंजन से धुंआ निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। कार से उतरकर देखा तो बाएं ओर का हिस्सा आग की लपटों से घिरा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने आनन फानन कार की डिग्गी में रखे अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में आग लगते ही राहगीरों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची कोहना थाना की पुलिस ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर आए दमकल जवानों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी कोहना जसवंत सिंह ने बताया कि बीएमडब्लू कार में आग लगने की सूचना मिली थी, दमकल जवानों के पहुंचने पर आग पर काबू पा लिया गया है। कार चालक अकबर सईद पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कार में तकनीक खामी आने से आग लगने की बात कही है, जांच के बाद कारणों का सही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed