फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BLOs gather in the Composite Higher Primary School, Premnagar since morning.

Kanpur News: कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में सुबह से जम जाते बीएलओ

Wed, 26 Nov 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
BLOs gather in the Composite Higher Primary School, Premnagar since morning.
कानपुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 28 दिसंबर से शुरू होने वाली हैं लेकिन कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर, डिप्टीपड़ाव में हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी रजा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगभग आठ से दस बीएलओ रोजाना विद्यालय में कुर्सियां लगाकर बैठ जाते हैं। धीरे-धीरे मोहल्ले के लोग भी आने लगते हैं और स्कूल का प्रांगण मेले जैसा हो जाता है। इससे बच्चों की कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। बार-बार समझाने पर बीएलओ एसीएम के आदेश का हवाला देते हुए कहते हैं कि स्कूलों में बैठकर ही काम हो पाएगा। इससे स्कूल की चाभी शिक्षामित्र को देकर आना पड़ता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि केवल स्कूल ही नहीं बल्कि पास के पार्क में भी बूथ लेवल ऑफिसर बैठते हैं। इसमें प्रेमनगर, चमनगंज, फहीमाबाद आदि क्षेत्रों के बीएलओ शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed