फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BLOs did not reach some places in the special voter registration camp, and there was a shortage of forms at many places.

Kanpur News: विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में कुछ जगह नहीं पहुंचे बीएलओ, कई जगह फार्म का टोटा

Sun, 18 Oct 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
BLOs did not reach some places in the special voter registration camp, and there was a shortage of forms at many places.
कानपुर देहात। जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र में कुल 1666 बूथों पर शनिवार को विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में बीएलओ को मौजूद रहना था। इसके निर्देश भी दिए गए। हालांकि कुछ जगह बीएलओ नहीं पहुंचे। वहीं कई स्थानों पर आवेदनों का टोटा रहा। शिवली के तारा चंद्र इंटर कॉलेज बूथ पर मौजूद बीएलओ मीनू पांडेय पूरे दिन इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई भी आवेदक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जनपद में 11.85 लाख मतदाता हैं। 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम शामिल होने से छूट गए हैं या फिर पहली अक्तूबर को जिन युवाओं की उम्र 18 साल हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए शनिवार को पहला विशेष मतदाता पंजीयन शिविर लगाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर के बूथ संख्या 123, 124, 125 एवं 126 तथा संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 117, 118, 119 एवं 120 का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्वाचन संबंधी कार्य पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से करने के निर्देश दिए। एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पांडेय ने भी दस बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब दूसरा विशेष मतदाता पंजीयन शिविर 24 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

....................
दृश्य एक :
संदलपुर में नहीं पहुंचे बीएलओ
संदलपुर। ग्राम पंचायत संदलपुर में शनिवार को विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में लापरवाही सामने आई है। कस्बे में तीन बीएलओ तैनात होने के बाद भी बूथ पर शिविर नहीं लगाया गया। इससे कई छूटे हुए मतदाता फॉर्म - 6 नहीं भर सके। वीर सिंह जादौन, कबीरुलहसन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान के तहत बूथ पर पहुंचे लेकिन वहां बीएलओ के नहीं आने पर फॉर्म नहीं भर सके। एसडीएम सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया की ग्राम पंचायत संदलपुर में तीन बूथ हैं। बीएलओ रीता शर्मा के अवकाश पर होने और दूसरे बीएलओ राहुल कुमार के प्रशिक्षण पर होने की जानकारी हुई है। तीसरी बीएलओ प्रीति के ससुराल में होने की बात बताई गई। जवाब तलब किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
दृश्य दो :
फोटो- 2 डेरापुर नगर मतदान केंद्र पर सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरवाते बीएलओ। संवाद
डेरापुर में चार बूथ पर आए आवेदन, एक से बीएलओ नदारद
डेरापुर। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के डेरापुर नगर मतदान केंद्र पर शनिवार को विशेष अभियान के तहत पांच बूथों पर शिविर लगने थे। बूथ संख्या 117 पर बीएलओ सर्वेश कुमार मौजूद रहे। यहां आई हर्षिता और लक्ष्य कुमार के सूची में नाम जोड़ने जाने के लिए फॉर्म -6 भरे। बूथ संख्या 118 पर बीएलओ मंजू देवी रहीं। यहां आई सृष्टि में आवेदन किया। बूथ संख्या 121 पर बीएलओ सेराज अहमद रहे। यहां दिव्यांशु में फॉर्म -6 भरकर जमा किया। बूथ संख्या 119 पर कुल 40 आवेदन आए। यहां बीएलओ रेखा देवी रहीं। बूथ संख्या 120 पर बीएलओ फिरदौस नदारद रहे। तहसीलदार देशराज भारती ने बताया कि अनुपस्थित बीएलओ को स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। (संवाद)
..............
दृश्य तीन :
नाम काटने व संशोधन फॉर्म का रहा टोटा
रूरा। नगर के प्राथमिक विद्यालय रूरा प्रथम में सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रदीप पटेल ने शाम को पहुंच कर जायजा लिया। नगर की बूथ संख्या 33 में वोट बढ़ाने के लिए एक आवेदन आया। बूथ संख्या 34 में चार और बूथ संख्या 35 में आठ आवेदन आए। जबकि मृतक या गलत दर्ज नाम कटवाने के लिए फॉर्म -7 व आठ उपलब्ध ही नहीं थे। बीएलओ नीलम चंदेल ने बताया कि फिलहाल कोई नाम काटने या संशोधन के लिए नहीं आया लेकिन फॉर्म नहीं थे। (संवाद)
...............
दृश्य चार :
फोटो- 3 अकबरपुर बीआरसी परिसर में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में सूची में नाम की जानकारी करते लोग। संवाद
बूथ पर पहुंचे सुनील देखा परिजन का नाम
अकबरपुर में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में चारों बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। अशोक नगर निवासी सुनील सिंह सुबह करीब 11 बजे आए। उन्होंने अंतिम मतदाता सूची में बेटी सान्या का नाम खोजा। नाम दर्ज मिलने पर वह संतुष्ट दिखे। इधर बालिका इंटर कॉलेज बूथ पर मंतीसा और शाहिद ने फॉर्म -6 भरकर जमा किया। जबकि बूथ संख्या 120 में प्रियंका ने नाम में संशोधन के लिए आवेदन किया। शिवली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक बूथ संख्या 353 और 354 पर बीएलओ अनुराधा दीक्षित एवं जितेंद्र कुमार रहे। अंजलि व आकाश ने फॉर्म -6 भरकर जमा किया। झींझक संवाद के अनुसार बीआरसी के बूथ संख्या 349 पर शंकर नगर निवासी अभिषेक ने फॉर्म -6 जमा किया। बूथ संख्या 358 पर दुर्गेश नगर के दिलीप और गांधीनगर की द्रौपदी ने आवेदन किए।

...................
फोटो-11 उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में बच्चों के साथ कैरम खेलते डीएम कपिल सिंह। स्रोत सूचना विभाग
डीएम ने बच्चों संग खेला कैरम
कानपुर देहात। अकबरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ पर विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में पहुंचे डीएम कपिल सिंह ने यहां छात्रों संग कैरम खेला। बच्चों ने पूरे उत्साह से हुनर दिखाया। उम्दा खेलने पर डीएम ने बच्चों की हौसला अफजाई भी की। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन व सपा के सेखू खान आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed