{"_id":"653e62a1e2541f2e6e084419","slug":"bloody-conflict-between-brothers-over-land-dispute-in-etawah-eight-injured-including-two-women-2023-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित आठ घायल, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित आठ घायल, मारपीट का वीडियो वायरल
Sun, 29 Oct 2023 07:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:18 PM IST
सार
Etawah News: थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पन्नालाल की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भाइयों के बीच खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के देशरमऊ गांव में जमीन के विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चलते हुए मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना में दो महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई में जुट गई है। देशरमऊ गांव निवासी पन्नालाल ने बताया कि पारिवारिक जमीन पर निर्माण कराने के दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे भाई वीरेंद्र के परिवार ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने भाई के परिवार ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें पन्नालाल उनके छोटे भाई राजीव कुमार उसकी पत्नी मंत्रवती व भतीजा आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि जबरदस्ती जमीन पर निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच में दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
रोकने पर उन पर हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी सुदामा देवी और दोनों बेटे नीरज व धीरज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को परिवार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पन्नालाल की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।