फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bloody body of sister-in-law  was found in Unnao, who went to the market with brother-in-law

Unnao: रेलवे स्टेशन के पास मिला भाभी का रक्तरंजित शव, देवर के साथ सामान लेने गई थी बाजार

Sun, 23 Oct 2022 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 02:53 PM IST
सार

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में देवर के साथ बाजार सामान लेने गई भाभी का रक्तरंजित शव मिला है। घटना के बाद से ही देवर लापता है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Bloody body of sister-in-law  was found in Unnao, who went to the market with brother-in-law
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में देवर के साथ बाजार गई विवाहिता का रक्तरंजित शव ऊगू रेलवे स्टेशन के पास पुलिया के नीचे मिला। घटना के बाद से देवर भी लापता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवर की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डकौली निवासी जावेद की पत्नी कहकशा (22) शनिवार दोपहर बाइक से देवर नौखेज के साथ बांगरमऊ खरीदारी करने गई थी। रात में दोनों घर नहीं लौटे। रविवार सुबह कहकशा का शव हुलासी कुआं मार्ग पर ऊगू रेलवे स्टेशन के पास बम्बा की पुलिया के नीचे मिला।
विज्ञापन

मृतका के चेहरे और नाक पर चोट के निशान है। मृतका के जेवर, मोबाइल आदि सामान मौके पर मिला। मृतका के भाई मो. हसीन पुत्र कमरुद्दीन निवासी सैंता ने बताया कि कहकशा का निकाह 21 माई 2022 को जावेद के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जावेद विदेश (जॉर्डन) में नौकरी करते हैं। निकाह के एक माह बाद वह जॉर्डन चले गए थे। उन्होंने बताया कि उसकी बुआ समसुननिशा निवासी बांगरमऊ ने बताता कि  कहकसा शनिवार को देवर के साथ शाम छह बजे उनके पास से निकली है।

रविवार को सुबह जावेद ने फोन से बताया कि कहकशा व नौखेज घर नहीं आए हैं। उन्हें तलाश करो। मृतका के पिता कर्नाटक में काम करते हैं। मृतका सात बहन एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। कहकशा की मौत से माँ फरजाना सहित भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही देवर पर शक किया जा रहा है। सीओ मायाराय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवर नौखेज की तलाश के साथ सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed