फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blood bank controversy... IMA and drug department face to face

Kanpur News: ब्लड बैंक विवाद... आईएमए और ड्रग विभाग आमने-सामने

Tue, 05 May 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Blood bank controversy... IMA and drug department face to face
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक पदाधिकारी और ड्रग विभाग के अधिकारी एक कार्रवाई को लेकर आमने-सामने हैं। ड्रग विभाग ने जांच में खामियां मिलने का हवाला देते हुए ब्लड बैंक को बंद करने के निर्देश दिए थे। वहीं, आईएमए प्रबंधन का दावा है कि उनकी ओर से कोई कमी नहीं है और उन्होंने ब्लड बैंक बंद नहीं किया है।
विज्ञापन


ड्रग विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में ब्लड बैंकों की स्थिति जांचने के लिए मार्च में लखनऊ से टीम आई थी। निरीक्षण के दौरान कई तकनीकी और मानक संबंधी खामियां पाई गईं। इसमें रक्त की जांच और उसकी रिपोर्ट से संबंधित सही दस्तावेज नहीं मिले थे। रक्त की सुरक्षा और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता था। इस कारण आईएमए समेत मायांजलि, पुष्पांजलि, वाडा और स्वास्तिक ब्लड बैंक को 15 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए थे। कमियों को दूर करने के बाद रिपोर्ट लखनऊ भेजी जानी थी। दोबारा संचालन की अनुमति मिलने पर ही काम शुरू होना था।
विज्ञापन

आईएमए के ब्लड बैंक प्रभारी शशिकांत मिश्रा ने बताया कि उनके ब्लड बैंक में कोई खास कमी नहीं थी। फायर सेफ्टी संबंधी काम चल रहा था, इसलिए बैंक दो दिन के लिए बंद रहा। दो दिन के बाद से ब्लड बैंक लगातार चल रहा है। जरूरतमंदों को रक्त देने सहित रक्तदान भी कराया जा रहा है। शशिकांत मिश्रा ने 15 दिन बंद करने की गलत सूचना पर प्रेस वार्ता करने की बात कही। वहीं, खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि आईएमए सहित पांच ब्लड बैंकों को 15 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक इनके खुलने से संबंधित कोई नया आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चारों ब्लड बैंक अभी तक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed