फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   blast during ganpati idol immersion in kanpur

कानपुर में गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान धमाकों से भगदड़, नौ बोरी बम बरामद

Fri, 16 Sep 2016 01:23 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
blast during ganpati idol immersion in kanpur
डेमो पिक
कानपुर शहर में गणेश विसर्जन के दौरान देशी बम से धमाका कर अराजकतत्वों ने घाटमपुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास किया। धमाके से मची भगदड़ में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दो अराजक तत्वों को पकड़ लिया। तलाशी में उनकी गाड़ी से बमों का जखीरा मिलने से पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिस के मुताबिक 10000 देशी बम बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


धमाकों से मचा हडक़म्प
घाटमपुर के पतारा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकल रहा था। श्रद्धालु ढोल की धुन में नाचते और गाते हुए प्रतिमा को विसर्जित करने ले जा रहे थे। भक्तों की टोली सुमेरपुर के पास पहुंची थी कि अचानक टोली के पीछे आए कार सवार युवक देशी बमों से धमाका करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। आनन-फानन में आयोजक मण्डल के सदस्य ने भक्तों को संभालकर कार सवार दो शातिरों को दबोच लिया। उन्होंने कार की तलाश ली तो उससे देशी बम का जखीरा बरामद होने से उन लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को बुलाकर दोनों शातिरों को उनके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


शातिरों से हो रही पूछताछ
इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर के शाहरुख और मोहित को पकड़ा गया है। उनके पास से करीब दस हजार देशी बम (दैमार बम) बरामद हुए हैं। जिसे वे नौबस्ता में पप्पू नाम के युवक को देने जा रहे थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि शातिरों से अभी पूछताछ चल रही है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed