फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   black out in city

तेज आंधी से शहर में ब्लैक आउट

Wed, 20 May 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 20 May 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
black out in city
मंगलवार देर शाम तेज आंधी आने से शहर में कई जगह पेड़, खंभे और एक स्कूल की बिल्डिंग धराशाई हो गई। पेड़ और खंभे गिरने से कई दो और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह यातायात और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी से शहर की रफ्तार थम सी गई। जो जिस जगह पर था वहीं पर खड़ा हो गया। इस दौरान शहर में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ कर गिर गए।
विज्ञापन


मंधना में महाराणा प्रताप स्कूल के सामने, कल्याणपुर केशवपुरम केशव वाटिका के पास, कर्नलगंज और पांडु नगर, विजय नगर, चकेरी समेत शहर के कई स्थानों पर पेड़ धाराशाई हो गए। विजय नगर गल्ला मंडी में पेड़ के नीचे दबकर एक लोडर, दो  ठेले और दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार सौरभ घायल हो गया। केशवपुरम कल्याणपुर में पोल गिरने से सब्जी विक्रेता घायल हो गया। नौबस्ता में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छत ढह गई। चुन्नीगंज साइकिल मार्केंट से रिजवी रोड नई सड़क के बीच लगे  बिजली के कई खंभे गिर गए। परेड के चंद्रेश्वर हाते के बीच बिजली के दो खंभे धराशाई हो गए।

इन खंभे के नीचे दबकर कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। विजय नगर सर्वोदय स्कूल के पास भी बिजली का पोल गिरा है। तेज आंधी के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई और घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।

पेड़ और खंभे गिरने से मंधना, कल्याणपुर, कर्नलगंज और चकेरी के कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के जरिए पेड़ और खंभों को सड़क के किनारे कराया। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। नौबस्ता के जुगल देवी स्कूल के पास पेड़ गिर गया।

काकादेव में नीरक्षीर चौराहे के पास आंधी के दौरान एक आटो ड्राइवर हैंडिल से नियंत्रण खो बैठा। सड़क पार कर रही पांडु नगर निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की भाभी  मुन्नी देवी मैथानी को आटो की टक्कर लग गई। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सड़क पर गिरकर वह बेहोश हो गईं।


राहगीरों ने उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। विजय नगर गल्ला में गिरे पेड़ को कांग्रेस नेता अब्दुल सलाम जाफरी, सपा के अरुण सिंह और अनिल बाबा ने सड़क के किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed