फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJPs Raghuraj Singh will be in front of Dimple Yadav

यूपी में चुनावी रण: डिंपल के सामने होंगे रघुराज, भाजपा ने एक तीर से साधे दो निशाने, जानिए क्या हैं समीकरण

Wed, 16 Nov 2022 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 09:48 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, सपा के टिकट पर दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, शिवपाल की सपा से दूरियां और पूर्व सांसद से नजदीकियां पार्टी को फायदा पहुंचा सकती हैं।

विज्ञापन
BJPs Raghuraj Singh will be in front of Dimple Yadav
रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव लगाया है। पार्टी ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पार्टी का मानना है कि शिवपाल की सपा से दूरियां और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं। रघुराज अब जिस पिच पर बल्लेबाजी करेंगे वह भी सपा में रहते तैयार की हुई है।

विज्ञापन

इसके अलावा शाक्य और पिछड़ा वर्ग का वोट बैंक भी पार्टी के पक्ष में जाने की उम्मीद है। उनके प्रत्याशी बनने से पार्टी को हर तरह से फायदा ही नजर आ रहा है। सोमवार को जब सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी में नामांकन दाखिल किया, तो शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव को छोड़कर सैफई परिवार का हर शख्स नजर आया।
विज्ञापन

इससे माना जा रहा है कि अभी शिवपाल और अखिलेश के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवपाल की ओर से भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह डिंपल का समर्थन करेंगे या नहीं। हालांकि अखिलेश, प्रो. रामगोपाल, धर्मेंद्र यादव की ओर से जरूर बार-बार यह कहा जा रहा है कि परिवार एकजुट है। इसी बीच, मैनपुरी की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर सपा को कड़ी चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, रघुराज कभी सपा के मजबूत नेता थे। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव से इनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। मुलायम और शिवपाल को रघुराज गुरु मानते हैं। राजनीति के जानकार मानते हैं कि सबसे ज्यादा धर्म संकट शिवपाल के सामने है। परिवार के लोगों के कहने पर वह डिंपल का समर्थन भले करें लेकिन रघुराज का विरोध नहीं करेंगे।

कुल मिलाकर शिवपाल फैक्टर इस चुनाव में बड़ी भूमिका अदा करेगा। मैनपुरी के साथ ही इटावा की जसवंतनगर सीट पर शिवपाल का प्रभाव भी है। जसवंतनगर सीट से शिवपाल 1996 से लगातार विधायक हैं। यहां 3.85 लाख मतदाता हैं। रघुराज भी प्रत्याशी घोषित होते ही मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह  के नाम को आगे करने लगे हैं और सपा पर हमलावर हैं।

राजनीतिक सफर पर नजर
रघुराज 1999 और 2004 में सपा के टिकट से लगातार दो बार इटावा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर सदर सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। शिवपाल के करीबी होने के कारण 2017 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस पर 27 जनवरी 2017 को उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और सात फरवरी 2022 को भाजपा में शामिल हो गए।

विरासत संपत्ति में होती, राजनीति में नहीं: रघुराज
मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि विरासत संपत्ति में होती है, राजनीति में नहीं। परिवारवाद केवल सैफई में है। डिंपल यादव से नेता, विधायक और सांसद तक नहीं मिल पाते, कार्यकर्ता क्या मिल पाएंगे।

मंगलवार को फ्रेंड्स कालोनी स्थित आवास पर वार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यदि मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं तो वह भी मुलायम सिंह यादव के शिष्य हैं। शिष्य के नाते उनका भी उतना अधिकार है। देश की जनता सही फैसला देती है। मैनपुरी की जनता चाहती है कि उनके बीच का प्रतिनिधि हो। रात 12 बजे भी कोई उनका दरवाजा खटखटाएगा तो वह मैनपुरी के एक-एक गांव में जाएंगे।

शाक्य ने कहा मुलायम सिंह बहुत बड़े नेता थे। उन्होंने हम जैसे न जाने कितने पौधे लगाए, लेकिन अखिलेश ने उन्हें काटने का काम किया। शिवपाल सिंह का सहयोग मिलने के सवाल पर कहा कि हर गुरु चाहता है कि उसका शिष्य आगे बढ़े, उसे खुशी मिलती है। मैनपुरी की लड़ाई कोई बड़ी नहीं है। वह लगातार दो बार इटावा से लोकसभा चुनाव जीते। इतिहास हम नहीं मैनपुरी की जनता बनाएगी। किसान के बेटे हैं और गांव से निकलकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed