{"_id":"601d791bb36998011d55e108","slug":"bjp-workers-surrounded-the-police-station-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भाजपाइयों ने मूलगंज थाना घेरा, थानाप्रभारी हटे, अभद्रता और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भाजपाइयों ने मूलगंज थाना घेरा, थानाप्रभारी हटे, अभद्रता और मारपीट का आरोप
Fri, 05 Feb 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने थाना घेरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा थाने में भाजपाइयों द्वारा पुलिस से हाथापाई की घटना अभी शांत भी नहीं हो पाई थी कि शुक्रवार को झगड़े के एक मामले में पैरवी करने मूलगंज थाने पहुंचे भाजपा के कलक्टरगंज मंडल अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि थानाप्रभारी ने सिपाहियों संग मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा।
सूचना पर ढाई सौ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता आ गए और थाने का घेराव व जाम लगाकर जमकर हंगामा व नारेबाजी की। सीओ ने आकर उन्हें शांत कराया। डीआईजी मूलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और तीन सिपाहियों अनिल कुमार, हरिओम, अखिलेश को लाइन हाजिर कर दिया।

कलक्टरगंज मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी के परिचित 14 वर्षीय किशोर का गुरुवार शाम बिजली मार्केट में एक टूल्स कारोबारी से विवाद हो गया था। इसी मामले में शुक्रवार दोपहर चंद्रकांत ने मूलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को फोन किया और किशोर की पैरवी करते हुए कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
शाम को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और समझौता हो गया। इसके कुछ देर बाद चंद्रकांत अपने दो साथियों के साथ थाने पहुंचे और सिपाहियों पर रिश्वत लेकर कारोबोरी को छोड़ने का आरोप लगाया। इस पर सिपाही अमित से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी बीच दो अन्य सिपाही व थाना प्रभारी ने मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद भाजपाइयों ने थाना घेर लिया। सीओ कोतवाली बृजनारायन सिंह, कई थानों की फोर्स, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज भी पहुंच गए। रात में डीआईजी ने थाना प्रभारी और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात अंजन कुमार सिंह को मूलगंज थाने का प्रभार सौंपा है।