फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP won nine seats, SP in one

नौ सीटों पर खिला कमल, एक में चली साइकिल

Sun, 11 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP won nine seats, SP in one
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले की नौ सीटों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि मैथा सीट पर लगातार दोबारा सपा ने जीत का परचम फहराया। नौ सीटों में कमल खिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं सपाई मायूस हैं। जीते हुए सभी प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट पहुंचाया गया। वहां डीएम ने प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सुबह से ही माहौल गरम रहा। भाजपाई कोशिश करते रहे कि विपक्षी प्रत्याशी के मतदाता वोट न डाल सकें। सरवनखेड़ा में तो भाजपा से ही जुड़े दो प्रत्याशी आमने सामने गए। यहां भाजपा से जुड़े अतुल चंदेल की पत्नी उर्वशी सिंह ने 19 वोटों से माया त्रिवेदी को हराया। भाजपा विधायक कड़ी मेहनत के बाद भी साख नहीं बचा सके।
विज्ञापन

भाजपा से अकबरपुर में अशीष मिश्रा, अमरौधा में विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला कटियार, डेरापुर में रूबी दुबे, संदलपुर में राहुल तिवारी, रसूलाबाद में राधा दुबे, झींझक में रानी देवी, मलासा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र पासवान, राजपुर में राकेश कटियार ने जीत हासिल की। इस तरह से भाजपा की झोली में नौ सीटें गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मैथा मेें पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के पौत्र नीरज सिंह गौर की की पत्नी अनुपमा सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वह सपा से ही इसके पहले ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। शाम पांच बजे के बाद सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इसके बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचाया गया। वहां डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed