{"_id":"622900055387441931535590","slug":"bjp-wants-to-win-by-changing-evms-in-assembly-elections-rajaram-pal-akbarpur-news-knp684790384","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में ईवीएम बदलकर जीतना चाहती भाजपा : राजाराम पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में ईवीएम बदलकर जीतना चाहती भाजपा : राजाराम पाल
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते पूर्व सांसद राजाराम पाल मौजूद जिलाध्यक्ष व प्रत्याश?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व सांसद व सपा के मतगणना प्रभारी राजाराम पाल ने कहा कि भाजपा बेईमानी पर उतारू हो गई है। वाराणसी में कूड़े की गाड़ी में ईवीएम ले जाई जा रही थीं।
ये घटना बेहद शर्मनाक है। मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता नजर रखेंगे। वहीं, बुधवार को मतगणना केंद्र पर पहुंचे सपाइयों को सुरक्षा कर्मियों ने गेट से वापस कर दिया।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि जनता सपा के साथ है। पार्टी की जीत होते देख भाजपाई बौखला गए। जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने लगे। डीएम व एसपी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम कह रहे हैं कि ईवीएम प्रशिक्षण के लिए जा रही थीं। कहा कि कूड़े वाली गाड़ी में तिरपाल डालकर ईवीएम ले जाना अपने आप में सरकार की बेईमानी को उजागर कर रहा है। बरेली, सोनभद्र में ऐसी घटनाएं हुईं।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर जमे रहेंगे। इसके बाद सपा प्रत्याशी रामप्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र पाल समेत कई सपाई अकबरपुर डिग्री कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे।
वहां गेट पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने सुरक्षा के चलते उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इससे सपाई वापस लौट गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, शिशुपाल यादव, शेखू खान, कबीरूलहसन आदि मौजूद रहे।