{"_id":"695586b501828ed52d05a5b6","slug":"bjp-to-hold-organizational-meeting-soon-regarding-the-suspension-of-its-councilors-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1378375-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाजपा पार्षदों के निलंबन मामले में जल्द होगी संगठन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाजपा पार्षदों के निलंबन मामले में जल्द होगी संगठन की बैठक
विज्ञापन
कानपुर। पिछले दिनों भाजपा की महापौर प्रमिला पांडेय की ओर से नगर निगम सदन से पार्टी के दो पार्षदों पवन गुप्ता और अंकित मौर्या को निलंबित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब संगठन स्तर पर जांच की जा रही है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि एक-दो दिन में इस संबंध में बैठक की जाएगी, जिसमें दोनों पार्षदों से भी पूछताछ की जाएगी।
निलंबन के बाद दोनों पार्षदों ने उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और क्षेत्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने अपने निलंबन को समाप्त करने और नगर निगम में जनता की आवाज उठाने से रोकने के मामले में उचित निर्णय की मांग की है। इसके साथ ही दोनों पार्षदों ने नगर आयुक्त को भी पत्र भेजा है।
भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला उनकी संज्ञान में आया है और इसकी जांच जारी है। जल्द ही वह क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिलकर चर्चा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और संगठन की व्यवस्था के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर के विकास की गति बनी रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों के पत्र मिले हैं और अगले एक-दो दिन में इसका समाधान निकालने की संभावना है।