फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP state president Swatantra Dev Singh reached Mahoba

यूपी: स्वतंत्र देव बोले- प्रदेश को मजबूत करने के लिए योगी और मोदी जरूरी

Mon, 20 Dec 2021 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Dec 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Singh reached Mahoba
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लक्ष्मी न तो हाथी पर बैठकर आती है और न साइकिल-पंजे पर। लक्ष्मी तो कमल के फूल पर बैठकर आती है। उत्तर प्रदेश को मजबूत करना है तो योगी और मोदी जरूरी है। पूर्व की सरकारों में बिजली के तारों में करंट नहीं आता था।
विज्ञापन


जब बिजली का बिल आता था तब लोगों को झटका लगता था। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार की शाम जन विश्वास यात्रा के दौरान महोबकंठ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले भी हम सब रथ लेकर आपके बीच आए थे।
विज्ञापन


तब हमने नारा दिया था न भ्रष्टाचार न गुंडाराज। आपने हमे पूर्ण बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई एक पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लग सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा मुखिया के योगी जी अनुपयोगी हैं के बयान पर कहा कि माफिया मुख्तार को सलाखों के पीछे भेजना, आजम खां को जेल में बंद करना क्या अनुपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब व शोषित 40 लाख सु अधिक लोगों को आवास दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच लाख नियुक्तियां हुईं हैं, इनमें एक पैसे का भ्रष्टाचार सामने नहीं आया। पूरी प्रकिया पारदर्शिता के साथ की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन भाजपा में यहां बैठे पार्टी के कार्यकर्ता भी कल का स्वतंत्र देव सिंह बन सकते हैं। उन्होंने जनता से वायदा किया कि वर्ष 2024 तक सभी के पास पक्का मकान होगा। हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचेगा।


इस मौके पर प्रदेश संयोजक एवं राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा पनवाड़ी होते हुए कुलपहाड़, सूपा व महोबा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed