{"_id":"66350c8203b224c7660a7b9e","slug":"bjp-spokesperson-manish-shukla-said-this-election-will-decide-future-of-50-years-pm-has-done-work-of-solving-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मनीष शुक्ला बोले- 50 वर्षों का भविष्य तय करेगा यह चुनाव, PM ने समस्याओं को दूर करने का किया है कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मनीष शुक्ला बोले- 50 वर्षों का भविष्य तय करेगा यह चुनाव, PM ने समस्याओं को दूर करने का किया है कार्य
Fri, 03 May 2024 09:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 May 2024 09:41 PM IST
सार
Hardoi News: युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का विकास कर समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित की गई योजनाओं से बिचौलियों का दखल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले की मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र का भाजपा का युवा सम्मेलन शुक्रवार को रूदामऊ के मां जक्खा देवी मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव आने वाले पचास वर्षों का भविष्य तय करेगा। सम्मेलन में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का विकास कर समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित की गई योजनाओं से बिचौलियों का दखल खत्म हो चुका है। सीधे लाभार्थी के खाते में ही लाभ की राशि जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि 13 मई को मतदान होगा। इसी दिन युवा शक्ति की परीक्षा है। विधायक आशीष सिंह आशू ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने डबल इंजन की सरकार को तेज रफ्तार देने के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता अभय शंकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, नवल माहेश्वरी, बिलग्राम ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह, जितिन पटेल, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन