फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's big plan for Muslim voter in lok sabha election 2019

मुस्लिमों को लुभाने के लिए भाजपा का बड़ा दांव, 'प्लान 600' बिगाड़ सकता है विपक्षियों की गणित

Fri, 29 Mar 2019 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP's big plan for Muslim voter in lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भाजपा ने मुस्लिम मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रणनीति बनाई है। कानपुर लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की अनुमानित संख्या करीब तीन लाख है। यह सभी मतदाता आमतौर पर कांग्रेस, सपा, बसपा और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों में विभाजित रहते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से मोदी फैक्टर ने मुस्लिम क्षेत्रों में भी सेंध लगाई। इस बार इस दायरे को और बड़ा करने के लिए मंडल स्तर पर भाजपा ने 600 मुस्लिम सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाई है। इसकी मॉनीटरिंग के लिए दो जिला स्तर के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


मुस्लिम मतदाताओं का वोट पाने के लिए भाजपा की तरफ से जो गणित तैयार की गई है, उसमें मंडल स्तर पर 18 हजार कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। इसमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने वाले तरीकों में तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की भी एक टोली है, जो समाज में समानता के अधिकार का संदेश लेकर क्षेत्र की महिलाओं को भाजपा के साथ लाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

आंकड़ा तैयार करने में जुटी भाजपा

बृहस्पतिवार को महानगर लोकसभा क्षेत्र के लिए दो जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उत्तर जिले के लिए मोहम्मद जावेद और दक्षिण जिले के लिए नाजिया सिद्दीकी को जिम्मेदारी मिली है। यह दोनों क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि पार्टी यह आंकड़ा तैयार करने में जुटी है कि पिछले लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तर और मंडल स्तर पर भाजपा को कितने वोट हासिल हुए थे। किस विधानसभा क्षेत्र से वोट कम आए थे, इसका भी आंकलन कर, उसी के हिसाब से वहां कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता क्षेत्र में भेज दिए जाएंगे।

भाजपा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम उतार रखी है

महानगर लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक मतदाताओं की चर्चा करें तो उसमें सिर्फ मुस्लिम मतदाता ही नहीं, सिख, पंजाबी, ईसाई और सिंधी भी आते हैं। जिसमें ईसाई मतदाता करीब 22 हजार हैं तो सिंधी, पंजाबी और सिख समुदाय के मतदाताओं की संख्या करीब 90 हजार है। इनके बीच भी भाजपा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम उतार रखी है।

अकबरपुर में भी सक्रियता
अकबरपुर क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता करीब एक लाख 15 हजार है। इन्हें लुभाने के लिए भाजपा सक्रिय हो गई है। पार्टी की तरफ से इस क्षेत्र में अभी सदस्य बनाने की रफ्तार धीमी है। फिर भी करीब 6 हजार मुस्लिम सदस्य क्षेत्र में पार्टी के प्रचार में शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed