भाजपा की नई रणनीति, विरोधी खेमों से कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हुई बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल का आंकलन उसके प्राप्त परिणामों से होता है। कहा कि इस समय निकाय चुनाव चुनौती के रूप में पार्टी के सामने हैं। इसमें बूथ और वार्ड स्तर पर सफलता हासिल करनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह इसलिए भी जरूरी है कि 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य पार्टी लेकर चल रही है। ऐसे में यूपी में लोकसभा की इस बार 80 सीटों पर जीत हासिल कर कीर्तिमान बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में यूपी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्घ विद्वान जॉन रॉल्स की पुस्तक अ थ्योरी ऑफ जस्टिस में लिखी लाइन कोई भी जंजीर उतनी ही मजबूत है जितनी उसकी सबसे कमजोर कड़ी।