{"_id":"59e062d94f1c1b76678b57c9","slug":"bjp-mp-congress-doing-politics-on-gst","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP MP- जीएसटी पर कांग्रेस कर रही राजनीति, लंबी बीमारी का इलाज करने में समय लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP MP- जीएसटी पर कांग्रेस कर रही राजनीति, लंबी बीमारी का इलाज करने में समय लगता है
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस कह रही है कि जीएसटी उस रूप में लागू नहीं हुआ, जैसा वह चाहती थी। राज्यसभा में कांग्रेस का बहुमत है। कांग्रेस के समर्थन के बाद ही जीएसटी लागू हुआ। ऐसे में जीएसटी पर कांग्रेस का विरोध राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
नोटबंदी एक साहसिक फैसला था- भाजपा सांसद जगदंबिका पाल
उन्होंने कहा कि नई कर व्यवस्था की व्यवहारिक दिक्कतें दूर करने के लिए समीक्षा हो रही है। सरकार जीएसटी में बदलाव के लिए तैयार है। इसके लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक होती है। समय-समय पर बदलाव किए भी जा रहे हैं। काउंसिल की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होते हैं। वह इन मुद्दों को बैठक में क्यों नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक साहसिक फैसला था। इसके बाद पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता आई है। जो पैसा बैंक खातों में जमा हुआ, उसकी जवाबदेही तय है। लंबी बीमारी का इलाज करने में समय लगता है।