फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP MLC Banwari Lal passes away

Kannauj: भाजपा एमएलसी बनवारी लाल दोहरे का निधन, सदर सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे

Wed, 15 Feb 2023 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Feb 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
BJP MLC Banwari Lal passes away
बनवारी लाल दोहरे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे का निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कन्नौज सदर सीट से लगातार तीन बार भाजपा के विधायक रहे बनवारी लाल दोहरे  का शुमार भाजपा के सीनियर नेताओं में होता रहा है। 
विज्ञापन


1991 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कन्नौज सदर सीट पर भाजपा का परचम लहराने वाले बनवारी लाल दोहरे ने लगातार तीन चुनाव जीते। 2022 के विधानसभा चुनाव में सदर सीट से उनकी जगह आईपीएस अफसर रहे असीम अरुण को टिकट दिया गया था। सरकार बनने के बाद उन्हें पार्टी ने एमएलसी बनाया। उनके निधन की जानकारी पर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed