फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA trolled over 'treatment of stray animals in slaughter house'

'आवारा पशुओं का इलाज बूचड़खाना' पर ट्रोल हुए भाजपा विधायक, कुछ घंटे बाद किया गोवंश का जिक्र

Thu, 05 Mar 2020 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Mar 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA trolled over 'treatment of stray animals in slaughter house'
विधायक ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
अपनी बेबाक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए चर्चित रहने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश छुट्टा मवेशियों को लेकर की गई एक पोस्ट पर गुरुवार को बुरी तरह ट्रोल हो गए। लगभग पांच घंटे बाद हालात संभालने की कोशिश करते हुए अपनी पोस्ट का मंतव्य स्पष्ट कर लिखा कि आवारा पशु के बारे में सोच गाय तक सीमित न रखें।
विज्ञापन


बाद में विधायक ने दोनों पोस्ट हटा दीं। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डर्रा गांव में किसान रामभजन की मौत सांड़ के हमले में मंगलवार को हो गई थी, जबकि मंगलवार को ही छुट्टा मवेशियों को भरखनी ब्लाक मुख्यालय में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


इनसे जुड़ी खबरों को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था कि क्या किसान और इंसान की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं आवारा पशु? इनका इलाज और स्थान बूचड़खाना। सरकार दे इजाजत। मेरी व्यक्तिगत राय। इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर लिया और जमकर आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोल होने पर उक्त पोस्ट के पांच घंटे बाद विधायक श्यामप्रकाश ने अपनी आईडी से स्पष्ट किया कि महानुभावों से निवेदन है कि आवारा पशु के बारे में अपनी सोच गाय तक ही सीमित न करें, प्रदेश की सभी गायें गोशालाओं में बंद हैं। यह सरकार भी कह चुकी है। किंतु नील गाय और छुट्टा सांड़ किसानों के असली दुश्मन हैं, जो किसानों की फसल और जान दोनों ले रहे हैं। गाय हमारी माता है, किंतु सांड़ और जंगली नीलगाय नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed