{"_id":"60cc56858ebc3e3416788288","slug":"bjp-mla-strange-statement-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले दाल में थोड़ा नमक चलता है...अब ये नहीं कि पूरी दाल ही हम पी जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले दाल में थोड़ा नमक चलता है...अब ये नहीं कि पूरी दाल ही हम पी जाएं
Fri, 18 Jun 2021 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों का शिलान्यास करने के दौरान अजीबो गरीब बयान दे डाला। बीजेपी विधायक के बोल सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
भरे मंच से विधायक महेश बोले कि थोड़ा बहुत नमक में दाल का सिस्टम तो सभी का रहता है, ये नहीं कि दाल ही हम पूरी पी जाएं। इसमें कोई आत्मा रोए नहीं और व्यवस्था भी चलती रहे और व्यवस्था के पक्ष में हम काम करते हैं।
बता दें कि विधायक महेश त्रिवेदी 13 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि इस बयान पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक मुहावरा है जो बोलचाल में कहा जाता है। इसका कोई और मतलब निकाल रहे तो यह गलत है।