{"_id":"62b1defef911e43be41b648e","slug":"bjp-mla-statement-against-his-own-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी विधायक, बोले- अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी विधायक, बोले- अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत
Tue, 21 Jun 2022 08:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jun 2022 08:59 PM IST
सार
हरदोई में गोपीगंज विधानसभा से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी ही सरकार की योजना पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि - अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जैसी अनेक योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक का पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सरकारी की योजनाओं पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करके सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अपना निशाना अमृत सरोवर और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर साधा है।
भाजपा विधायक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जैसी अनेक योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रही हैं। गोपामऊ विधायक की यह टिप्पणी कोई पहली नहीं है। विधायक पूर्व में भी इस तरह की टिप्पणी कर अपनी ही सरकार और अफसरों को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। दो जून की पोस्ट में भी लिख चुके हैं, ‘कैसे बनेंगे अमृत सरोवर??’ कोई भी उच्चाधिकारी वित्तीय मंजूरी देने को सहमत नहीं! अमृत सरोवर के नाम से कोई अतिरिक्त बजट नहीं। भूमि पूजन किए गए तालाबों में काम बंद है।