फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA Shyam Prakash told how corruption can stop

यूपी: भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने मनरेगा पर कसा तंज, बताया कैसे रूक सकता है भ्रष्टाचार

Mon, 01 Jun 2020 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Jun 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Shyam Prakash told how corruption can stop
विधायक श्यामप्रकाश द्वारा की गई पोस्ट - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के दौरान अपने घरों को लौटे प्रवासी श्रमिकों को सहारा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही मनरेगा को लेकर गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने करारा तंज कसा है। अपनी फेसबुक पोस्ट में विधायक ने मनरेगा को गरीब मजदूरों के पसीने की कीमत बताया है।

विज्ञापन


यह भी लिखा है कि जिसने रिश्वत नहीं ली, उसका डोंगल  (डिजिटल सिग्रेचर सार्टिफिकेट) ही नहीं लगता। एक वर्ष होने पर भी हजारों मनरेगा मजदूरों का भुगतान अब तक न होने पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन


गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने सोमवार को अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मनरेगा गरीब मजदूरों के पसीने की कीमत है, लेकिन प्रधान फर्जी भुगतान के लिए मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि मस्टर रोल और स्टीमेट से ही प्रधान को कमीशन देने की शुरुआत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने यह भी लिखा है कि अधिकारी अगर केवल गरीबों की इस योजना में कमीशन लेना छोड़ दें और सख्त कार्रवाई करें तो भ्रष्टाचार रुक सकता है। विधायक ने लिखा है कि सड़कें बनवाने के विवाद में प्रधानों को अपनी जान तक देनी पड़ती है। जिसने रिश्वत नहीं दी उसका डोंगल नहीं लगता। यहां बता दें कि डोंगल (डिजिटल सिग्रेचर सार्टिफिकेट) से ही मनरेगा का भुगतान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed