फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA's cousin dies of poisoning

भाजपा विधायक के चचेरे भाई की जहर से मौत, दो दिन पूर्व इंदिरा नगर में आरओ संचालक से हुई थी मारपीट

Sun, 22 Dec 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's cousin dies of poisoning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा के इंदिरा नगर में शुक्रवार की शाम फायरिंग और विवाद की घटना ने नया मोड़ लिया है। इस घटना से जुड़े एक पक्ष के युवक की जहर से मौत हो गई। युवक भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी का चचेरा भाई था। परिजनों ने फायरिंग का आरोप लगाने वाले पक्ष पर समझौते के बहाने घर में बुलाकर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दो डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। zरओ प्लांट संचालक ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को देर शाम उसके पड़ोसियों ने घर आकर बंदूक से दरवाजे पर फायरिंग की थी। इसमें एक को दबोचकर उसकी बंदूक छीनकर पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन


हालांकि कोतवाली पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उधर, घटना के दूसरे दिन शनिवार को शाम गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड पुलिस चौकी अंतर्गत छिबांव गांव निवासी व गल्ला कारोबारी राघवेंद्र द्विवेदी (25) पुत्र दिनेश कुमार द्विवेदी की जहर से मौत हो गई। ममेरे भाई रामकरन द्विवेदी ने बताया कि राघवेंद्र ने कुछ लोगों को करीब 5 लाख रुपये दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम इसी पैसे के लेन-देन के बारे में उसे इंदिरा नगर के आरओ संचालक के घर बुलाया गया था। तभी वहां उसके साथ मारपीट की और उसकी दोनाली बंदूक छीन ली। बाद में पुलिस के माध्यम से यह बंदूक वापस मिली। शनिवार शाम समझौता और पैसे का हिसाब-किताब करने की बात कहकर राघवेंद्र को फिर बुलाया गया। यहां से होकर राघवेंद्र रात करीब 8 बजे गांव छिबांव पहुंचा।

वहां उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने बताया कि शहर में जहर फैल गया है। उसे तत्काल कानपुर ले जाया गया। देर रात वहां मौत हो गई। राघवेंद्र बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी का खानदानी (चचेरा भाई) बताया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में राघवेंद्र के पिता दिनेश और ममेरे भाई रामकरन ने मीडिया से कहा कि शनिवार को समझौते का झांसा देकर राघवेंद्र को बुलाकर इंदिरा नगर में किसी चीज में जहर खिला दिया गया।

इसी से मौत हुई है। वे रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।  राघवेंद्र की 7 माह पूर्व शादी हुई थी। रविवार को मेडिकल कालेज में दो डाक्टरों के पैनल ने राघवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम किया। मौत की वजह जानने के लिए बिसरा जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। उधर, गिरवां थाना इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


यह भी बताया कि फिलहाल उन्हें मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। उधर, घटनास्थल शहर कोतवाली क्षेत्र में होने के चलते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना की कोई तहरीर नहीं मिली। न ही मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed