फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP made gangster pradesh mantri of bjp yuva morcha, news update

यूपी: आपराधिक इतिहास के खुलासे पर अरविंद लखनऊ तलब, बोले- सभी मुकदमे राजनीति से प्रेरित, काफी समय पहले हो चुके थे खत्म

Tue, 03 Aug 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Aug 2021 11:38 PM IST
सार

अरविंद राज ने सफाई दी है कि उन पर जो भी मुकदमे हैं, वे सभी बसपा शासनकाल में सियासी दबाव में दर्ज हुए थे। कहा कि वर्ष-2007 के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिनरात एक कर काम किया था, जिससे बसपा को शिकस्त मिली थी।

विज्ञापन
BJP made gangster pradesh mantri of bjp yuva morcha, news update
अरविंद राज त्रिपाठी - फोटो : फेसबुक

विस्तार

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनाए गए अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटू के आपराधिक इतिहास के खुलासे के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने उन्हें लखनऊ तलब किया। प्रांशु और प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन पर दर्ज मुकदमों की जानकारी ली।
विज्ञापन


साथ ही मुकदमों से संबंधित कागजात भी जमा कराए। पदाधिकारियों ने अरविंद राज से करीब एक घंटे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने अधिवक्ता के जरिये दर्ज सभी मामलों के कागजात पहले से तैयार करा लिए थे।
विज्ञापन


प्रांशु दत्त के मुताबिक, अरविंद राज ने उन्हें बताया है कि वर्तमान में उन पर कोई मुकदमा नहीं है। सभी मुकदमों में वह दोषमुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अरविंद राज से थाने में दोषमुक्त होने का पुलिस का प्रमाण उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद राज विद्यार्थी परिषद के छात्रनेता थे। छात्र राजनीति में विपक्षी सरकार के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उधर, अरविंद राज ने सफाई दी है कि उन पर जो भी मुकदमे हैं, वे सभी बसपा शासनकाल में सियासी दबाव में दर्ज हुए थे।


कहा कि वर्ष-2007 के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिनरात एक कर काम किया था, जिससे बसपा को शिकस्त मिली थी। इसी राजनीतिक द्वेष की वजह से उन पर 16 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से 15 मुकदमे खत्म हो चुके हैं। अब सिर्फ एक मुकदमा बचा है। वह भी राजनीति से प्रेरित है। कहा कि जब कोई भी व्यक्ति राजनीति में कदम रखता है तो शुरुआत में बहुत से लोग उसे गिराने की कोशिश करते हैं। वे इसी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed