{"_id":"5cf69c8cbdec2207292577bf","slug":"bjp-leader-send-letter-to-governor-and-home-minister-for-president-rule-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने राज्यपाल व गृहमंत्री को लिखा पत्र, बोले- पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने राज्यपाल व गृहमंत्री को लिखा पत्र, बोले- पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन
Wed, 05 Jun 2019 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
भाजपा के बालामऊ विधान सभा प्रभारी विशुन दयाल शुक्ल ने उप्र के राज्यपाल व गृहमंत्री को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। कहा कि बंगाल में आए दिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन
केवल लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में राजनैतिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं की गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। लोगों को भयमुक्त माहौल मिले इसलिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान से ही बवाल मचा हुआ है। हर रोज वहां पर घटनाएं हो रहीं हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में एक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दस लाख जय श्री राम लिखे हुए पोस्ट कार्ड भेजने का भी एलान किया था। जिसके बाद से मामला गरमाया हुआ है।
विज्ञापन