{"_id":"68acce4405ca14fda8013f2d","slug":"bjp-leader-sarvesh-shukla-filed-a-cross-report-against-four-people-kanpur-news-c-362-1-ka11011-129839-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला ने दर्ज कराई चार पर क्राॅस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला ने दर्ज कराई चार पर क्राॅस रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में जेल भिजवाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लिखाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला बम-बम ने भी दूसरे पक्ष के चार लोगों पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शिवाजी नगर निवासी सर्वेश ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 20 अगस्त को किराएदार पिंटू भाटिया का फोन आया कि क्षेत्र में रहने वाला गौरव नाटी घर में घुसकर वीडियो बना रहा था। इस पर बहस हो गई। गौरव राय का भाई राहुल और उसके पिता ने गाड़ी रोक ली और गालीगलौज कर उन्हें धमकाया। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौरव नाटी, राहुल, गौरव के पिता, अन्य साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मालूम हो कि दो दिन पहले साधना राय ने भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला बम-बम पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।