फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leader enters in lady officers bedroom

महिला अफसर के बेडरूम में घुस गए BJP नेता, अब खा रहे जेल की हवा

Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
bjp leader enters in lady officers bedroom
महिमा विद्यार्थी

उत्तर प्रदेश के महोबा की महिला ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर महिमा विद्यार्थी के बेडरूम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घुसने का मामले ने ऐसी तूल पकड़ी कि आोरपी नेता को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने जैतपुर महिला बीडीओ के साथ अभद्रता की थी। इस पर बीडीओ ने अधिकारियों से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


दो दिन पहले खंड विकास अधिकारी जैतपुर महिमा विद्यार्थी अपने घर पर थी। तभी भाजपा का सेक्टर प्रभारी अमरेंद्र चतुर्वेदी हैंडपंप ठीक करने की शिकायत लेकर आवास में घुस गया। इस पर बीडीओ और भाजपा नेता में नोंकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ ने कोतवाली कुलपहाड़ में भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर बीडीओ ने ग्राम विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के महोबा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत की।


लेकिन मंत्री ने इस पर कार्रवाई के कोई आदेश नहीं दिए थे। मंत्री द्वारा भी बीडीओ की शिकायत अनसुनी कर देने पर बीडीओ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यकर्ता की शिकायत की। मामला बढ़ते देख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed