फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP leader died in road accident, farrukhabad news

यूपी: भाजपा नेत्री की सड़क हादसे में मौत, सिपाही भर्ती परीक्षा देकर पति के साथ बरेली से लौट रही थी

Sun, 13 Dec 2020 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP leader died in road accident, farrukhabad news
सांकेतिक तस्वीर
बरेली में सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर पति के साथ बाइक से लौटते समय फरीदपुर में ट्रक की टक्कर से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर महामंत्री की मौत हो गई। पति बाल बाल बच गया। सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला जटपुुरा निवासी राजू दिवाकर ने पुत्री रेखा (25) का विवाह जनपद कासगंज के थाना व कस्बा सिड़पुरा निवासी अश्वनी के साथ 29 जून 2020 को किया था। रेखा मायके आकर दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती को तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


वह पति अश्वनी के साथ शनिवार सुबह बाइक से जनपद बरेली मेें सिपाही भर्ती की फाइनल परीक्षा देने गई थी। शाम करीब पांच बजे परीक्षा देकर लौट रही थी। बरेली के फरीदपुर में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रेखा की मौके पर मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी ने इसकी जानकारी ससुर राजू दिवाकर को दी। रेखा की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल को रवाना हो गए। मां मीना देवी पुत्री की मौत के गम में बेहोश हो गई। भाई और बहन रोते बिलखते रहे। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि रेखा दिखाकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर महामंत्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed