{"_id":"5bf574abbdec2269377f8746","slug":"bjp-leader-charged-for-demanding-10-lakhs-rupee-as-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, कॉल करने वाले ने खुद को बताया भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, कॉल करने वाले ने खुद को बताया भाजपा नेता
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में पूर्व सपा नेता और कारोबारी संजीव जैन ने भाजपा नेता सोम गुप्ता पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। जूही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आनंदपुरी निवासी संजीव जैन ने पुलिस को बताया कि वह आनंदपुरी गेट पर सौंदर्यीकरण करा रहे हैं। मंगलवार सुबह 11:52 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।
कॉल करने वाले ने खुद को भाजपा नेता सोम गुप्ता बताते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर जानमाल की धमकी देते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी। इस बाबत भाजपा नेता सोम गुप्ता का कहना है कि आनंदपुरी गेट के बाहर उनका एक प्लाट है, जिसे 2004 में नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन से खरीदा था। प्लाट पर जेसीबी चलवाए जाने की जानकारी पर उन्होंने संजीव से फोन पर बात की।
इस पर उसने अभद्रता करते हुए कब्जा करने की बात कही। भतीजी की सगाई की व्यस्तता के कारण पुलिस से शिकायत नहीं कर सके। रंगदारी मांगने का आरोप झूठा है। थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित का कहना है कि पूर्व सपा नेता के आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।