फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader accuses CO son of molesting in Kanpur

शर्मनाक: भाजपा नेत्री संग CO के बेटे ने की छेड़छाड़, महिला का दावा- अफसर ने पुत्र मोह में किया पद का दुरुपयोग

Mon, 22 Aug 2022 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

कानपुर में भाजपा नेत्री ने सीओ के बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि सीओ ने पुत्र मोह में पद का दुरुपयोग किया। 
एसपी आउटर ने एडिशनल एसपी को मामले की जांच सौंप दी है।

विज्ञापन
BJP leader accuses CO son of molesting in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिधनू निवासी एक भाजपा नेत्री ने कानपुर आउटर में तैनात सीओ घाटमपुर के पुत्र पर उससे छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि सीओ ने पुत्र मोह में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए घटना के वक्त विरोध करने वाले युवक पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


एसपी आउटर ने शिकायत मिलने पर जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है। बिधनू, सतबरी रोड निवासी महिला ने अधिकारी को बताया कि पिछले साल फरवरी माह में सीओ घाटमपुर के बेटे ने कार से उनकी स्कूटी का पीछा किया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद उनके पड़ोसी रेशू यादव समेत कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। 
विज्ञापन


शिकायत आजाद नगर पुलिस चौकी में की, लेकिन वहां समझौता करा दिया गया। घटना के वक्त सीओ लखनऊ में तैनात थे। आरोप है कि कुछ समय पहले घाटमपुर सीओ बनने के बाद रेशू व उसके परिजनों के खिलाफ बिधनू थाने में फर्जी तरीके से दो रिपोर्ट (अपराध संख्या 111/22,114/22) दर्ज करा दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही मामलों की विवेचनाओं में रेशू और उसके परिजन बेकसूर साबित हुए। इसके बाद सीओ ने फिर से जांच शुरू करा दी। इससे तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक, एसपी आउटर से की है। 

गैर जनपद तबादले की मांग

महिला का आरोप है कि सीओ ने अपना तबादला घाटमपुर में करवाया। फिर आउटर में अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्तियां अर्जित कीं। न्यू आजाद नगर चौकी के सामने एक कॉम्प्लेक्स भी बनवाया। उन्होंने सीएम से सीओ की संपत्तियों की जांच कराने के साथ ही तबादला गैर जनपद कराने की भी मांग की है। 

पीड़िता के शिकायतीपत्र के आधार पर मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed