फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader accused of sexual harassment two minor children in Jalaun

यूपी: दो किशोरों के यौन उत्पीड़न में भाजपा नेता गिरफ्तार, हार्ड डिस्क से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 13 Jan 2021 01:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jan 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of sexual harassment two minor children in Jalaun
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस ने दो किशोरों के यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप, डीवीआर और एक हार्ड डिस्क भी बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बाद में उसे भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस बरामद लैपटाप की जांच करा रही है। इससे राम बिहारी के खिलाफ कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं। कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर निवासी भाजपा का नगर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर (63) वर्ष 2017 में लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हुआ था।
विज्ञापन


राठौर ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से आठ जनवरी को तीन लोगों ने साजिश कर दो लड़कों से हार्ड डिस्कऔर 16 हजार रुपये चोरी कराए थे। पुलिस ने इस मामले में एक 17 वर्षीय लड़के को पकड़कर हार्ड डिस्क बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लड़के ने पुलिस को अपने एक 16 वर्षीय साथी की भी जानकारी दी। पुलिस ने उसे भी बुलाया तो नया खुलासा हुआ। दोनों ने पुलिस को बताया कि रामबिहारी काम के बहाने उनको घर बुलाता था और शराब पिलाकर कई बार गलत हरकत (कुकर्म) की।

उनका वीडियो भी बना लिया। जिसे दिखाकर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस इंस्पेक्टर इमरान खान ने बताया कि दोनों लड़कों की ओर से अलग-अलग एफआईआर धारा 377 (कुकर्म), पाक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. एके सिंह का कहना है कि विवेचना में यदि और भी मामले सामने आए तो उनके आधार पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

गिरफ्तारी होते ही भाजपा से निष्कासित 
भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें कुछ दिन पहले संगठन के नेताओं की ओर से रामबिहारी के त्यागपत्र दिए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी उनके स्थान पर किसी और का नाम तय नहीं किया जा सका था। जिलाध्यक्ष के मुताबिक शाम के वक्त पार्टी से राम बिहारी को निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed