फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp kamal yatra ignorance of pm modi's campaign

कमल संदेश यात्रा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं रखी कार्यक्रम की गरिमा, खाने को लेकर खूब हुई छीनाझपटी

Sun, 18 Nov 2018 12:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
bjp kamal yatra ignorance of pm modi's campaign
लंच के पैकेट के लिए छीना झपटी करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में भाजपा की कमल संदेश यात्रा में यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई। पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन हुजूम के सामने मूक दर्शक बना रहा। बाइकों पर तीन से चार युवक सवार रहे, हेलमेट भी नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


एक ओर जहां यातायात माह मनाया जा रहा है। अधिकारी व जन प्रतिनिधि लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ा रहे हैं। शनिवार कमल संदेश यात्रा में अधिकारी व जन प्रतिनिधि खुले आम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ते देखते रहे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि के साथ ही पार्टी के नेता स्वयं यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिखे। बाइक सवारों ने मुख्य मार्गों व चौराहों पर कब्जा कर रखा था, पीछे से आ रहे वाहनों के लिए आगे निकलने के लिए मार्ग नहीं छोड़े गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लंच के डिब्बे पूरे मैदान में बिखरे दिखाई दिए

bjp kamal yatra ignorance of pm modi's campaign
अंडर पास पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे यातायात पुलिस कर्मी चौकसी कर रहे थे, लेकिन हुजूम के सामने वह बेबस नजर आए। माती मुख्यालय स्थल पर स्वच्छता अभियान की भी पोल खुल गई।

कार्यक्रम समापन के बाद लंच के डिब्बे पूरे मैदान में बिखरे दिखाई दिए। वहां पर भी कूड़ा दान नजर नहीं आए। जबकि माती मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था भी नजर आई। वहीं लंच पैकेट लेने के लिए भी कार्यकर्ताओं में छीना झपटी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed