{"_id":"6755d98c9ddeb1d5aa084d8d","slug":"bjp-is-seeing-temples-under-every-mosque-ram-gopal-yadav-etawa-news-c-216-1-etw1005-118896-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हर मस्जिद के नीचे दिखाई पड़ रहे मंदिर : रामगोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हर मस्जिद के नीचे दिखाई पड़ रहे मंदिर : रामगोपाल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एक बार फिर से भाजपा पर हमलावर हुए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को हर मस्जिद के नीचे मंदिर दिखाई पड़ रहे हैं। भले ही पूरे देश में आग लग जाए। इन्हें देश से मतलब नहीं है, बस यह लोग सत्ता में बने रहें।
रविवार को वह सैफई अपने आवास पर पत्रकारों से संबोधित कर रहे थे। कहा, कि देश में शांति और अमन-चैन रहे, इससे इन लोगों का कोई वास्ता नहीं। हिंदुस्तान की बदनामी हो रही, उसकी इनको कोई परवाह नहीं है।कहा कि सपा चाहती है कि इंडिया समूह कायम रहे और हम साथ मिलकर चुनाव लड़े। अभी तो इंडिया गठबंधन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं।
उनका कहना है कि भाजपा केवल उपचुनाव ही जीत पाते हैं। उपचुनाव में तो यह कर लेते है, लेकिन सामान्य चुनाव में अब हमारे लोग भी तैयार हैं। पुलिस प्रशासन अगर साथ नहीं हो, तो ये एक मिनट भी मुकाबला नहीं कर सकते। कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री को जो भाषा बोल रहे है, वो क्या मुख्यमंत्री की भाषा है।
विज्ञापन
रामगोपापल ने कहा, चुनाव तो लड़ेंगे ही चाहे ईवीएम से हो या बैलेट से हो।
महाराष्ट्र में सपा के महाविकास अघाड़ी छोड़ने वाले बयान पर राम गोपाल ने कहा कि वहां के लोग जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वो नहीं देने चाहिए। लोगों को अक्ल ही नहीं है कि कब कैसा बयान देना चाहिए। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बयान देना बंद कर देना चाहिए। या फिर कहना चाहिए था कि यह पार्टी का बयान नहीं है।