फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP government working for the poor and needy: Bhanu Pratap Singh

गरीब व जरूरतमंदों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : भानु प्रताप सिंह

Sat, 01 Jan 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP government working for the poor and needy: Bhanu Pratap Singh
जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब व जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। इसकार की योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है। यह बातें कलक्ट्रेट मैदान में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी कथनी को करके दिखाया है। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी अब सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिससे जनता राहत महसूस कर रही है। प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है। जिससे लोगों में खुशहाली आई है।
विज्ञापन

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूलाल निषाद ने कहा कि योगी सरकार ने गरीबों के लिए वृहद स्तर पर आवास उपलब्ध कराए हैं। बांदा सांसद आरके पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्तार अंसारी जैसे माफिया को बांदा जेल में भेजकर कानून का राज दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना कॉल के बावजूद जिले में सड़कों का जाल बिछाया है। इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा भाजपा ने बुंदेलखंड के लिए विकास की योजनाएं दी हैं। हाईवे बनाने से कानपुर-बुंदेलखंड व्यापारियों का हब होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि गांव-गांव पानी की टंकी बनाने का काम योगी सरकार ने किया है। इससे पेयजल समस्या का निदान होगा। कार्यक्रम को सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, डॉ. सतीश शुक्ला, अशोक राजपूत, प्रदेश कॉआपरेटिव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, जगरदेव कुरील, ब्लॉक प्रमुख उर्वशी सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, अरुण चंदेल, श्यामोहन दुबे, बालजी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed