फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp government dedicated to the poor said Deputy Chief Minister Keshav prasad

10% सवर्ण आरक्षण पर कुछ ऐसा बोले उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

Thu, 10 Jan 2019 09:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
bjp government dedicated to the poor said Deputy Chief Minister Keshav prasad
शिक्षाविद शिवराज सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी सरकार सभी जातियों और वर्गों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले की चारो ओर प्रशंसा हो रही है। ये बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरदोई जिले में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद कहीं।  
विज्ञापन


विधायक आशीष सिंह आशू के पिता व शिक्षाविद् शिवराज सिंह के निधन के चलते बुधवार को उनके ग्राम देवमनपुर स्थित आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया था। शांतिपाठ में भाग लेने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

लोक सभा में पास हुआ आर्थिक आधार पर आरक्षण बिल इसका प्रमाण है...

यहां उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जिले के विकास पर चर्चा की। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। लोक सभा में पास हुआ आर्थिक आधार पर आरक्षण बिल इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसे मामलों में भी सरकार ने कम समय में ऐतिहासिक काम किया है। विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed