फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP gave responsibility of Kanpur-Bundelkhand region to a woman for the first time

पंचायत चुनाव: भाजपा ने पहली बार किसी महिला को दी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी

Mon, 04 Jan 2021 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP gave responsibility of Kanpur-Bundelkhand region to a woman for the first time
सांकेतिक तस्वीर
पंचायत चुनाव में सपा की बादशाहत खत्म करने के लिए भाजपा ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के प्रभारियों में बदलाव किया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पहली बार यह जिम्मेदारी पार्टी ने किसी महिला को दी है। प्रदेश की महासचिव प्रियंका रावत अब यह जिम्मेदारी निभाएंगी।
विज्ञापन


इसके पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी समीर सिंह, विजय बहादुर सिंह और अशोक कटारिया रह चुके हैं। नव मनोनीत प्रभारी प्रियंका रावत ने बताया कि  पांच जनवरी से वे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा पर निकलेंगी। पहले दिन वह झांसी, उसके बाद ललितपुर फिर कानपुर आएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान वह सभी स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता करेंगी। क्षेत्र की स्थितियों को समझेंगी। कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी हैै। इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रियंका रावत इससे पहले भाजपा के टिकट से सांसद भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलिल विश्नोई की जगह सुब्रत पाठक को मिला पीएम मोदी का क्षेत्र
भाजपा की तरफ से एक दिन पहले बनाए गए क्षेत्र प्रभारियों में कन्नौज निवासी सुब्रत पाठक को पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीलोकसभा क्षेत्र (काशी क्षेत्र) का प्रभारी बनाया गया है। सुब्रत पाठक से पहले सलिल भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए थे।


उसी दौरान उन्हें काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह पिछले वर्ष संगठन में मंडलवार रणनीति बनाने के लिए कानपुर में जिले के प्रभारी बनाए गए अनूप गुप्ता को सीएम योगी के गोरखपुर क्षेत्र का नया प्रभारी बनाया गया है। भाजपा पार्टी की व्यवस्था के अनुसार प्रदेश महामंत्री को ही क्षेत्र का प्रभारी बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed