फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP candidate Suresh Awasthi is fond of weapons

कानपुर: असलहों के शौकीन हैं भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी 

Fri, 28 Jan 2022 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

एमकॉम, एलएलबी की पढ़ाई करने वाले सुरेश अवस्थी के नाम पर एक राइफल, एक रिवाल्वर और पत्नी के नाम पर एक रिवाल्वर है। उनके पास एक स्कॉर्पियो कार, एक बुलेट, फर्म के नाम एक बाइक, स्कूटी और बड़े बेटे के पास एक कार व स्कूटी है।वर्तमान में सुरेश अवस्थी के पास पांच लाख और उनकी पत्नी-बेटे के पास दो लाख की नकदी है। करीब 89 लाख की एफडी और खातों में करीब 2.5 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
Kanpur: BJP candidate Suresh Awasthi is fond of weapons
असलहों के शौकीन हैं सुरेश अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के आर्यनगर नगर से सुरेश अवस्थी वाहनों और असलहों के शौकीन हैं। उन्होने  अपनी पत्नी के नाम पर भी एक रिवाल्वर ले रखी है। घर में दो चार पहिया और दो पहिया के 4  वाहन है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में सीसामऊ सीट से प्रत्याशी रहे सुरेश अवस्थी को भाजपा ने इस बार आर्यनगर से मैदान में उतारा है। हलफनामे के अनुसार सुरेश अवस्थी और उनकी पत्नी पूनम अवस्थी की 2020-21 में कुल वार्षिक आय 12 लाख से अधिक है। दंपती की आय का मुख्य स्रोत व्यापार है।
विज्ञापन


इसमें उनकी खुद की वार्षिक आय छह लाख 66 हजार 876 रुपये है। एमकॉम, एलएलबी की पढ़ाई करने वाले सुरेश अवस्थी के नाम पर एक राइफल, एक रिवाल्वर और पत्नी के नाम पर एक रिवाल्वर है। उनके पास एक स्कॉर्पियो कार, एक बुलेट, फर्म के नाम एक बाइक, स्कूटी और बड़े बेटे के पास एक कार व स्कूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सुरेश अवस्थी के पास पांच लाख और उनकी पत्नी-बेटे के पास दो लाख की नकदी है। करीब 89 लाख की एफडी और खातों में करीब 2.5 लाख रुपये हैं। पत्नी के नाम पर भी 65 लाख से अधिक की एफडी और खाते में 25 हजार रुपये हैं। दंपती की चल-अचल संपत्ति दो करोड़ रुपये से अधिक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed