{"_id":"5a2a48654f1c1b68678c0904","slug":"bjp-candidate-filed-for-re-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी ने काउंटिंग पर फोड़ा हार का ठीकरा, दायर की याचिका, गढ़ में नहीं बचा पाए थे सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी ने काउंटिंग पर फोड़ा हार का ठीकरा, दायर की याचिका, गढ़ में नहीं बचा पाए थे सीट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अमिता अवस्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव तो निपट गया लेकिन हार और जीत को लेकर प्रत्याशी अभी भी उंगली उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। यहां अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने हार के बाद काउंटिंग पर सवालिया निशान उठाया है।
नगर पालिका उन्नाव में अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी अमिता अवस्थी ने पुनर्मतगणना के लिए जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है। आरोप है कि मतगणना के दौरान उनके एजेंटों को अवैध मत नहीं दिखाए गए। मतदान के बाद 70069 वोट पड़ने की जानकारी दी गई। मतपेटियां खुलने के बाद 68924 मत ही गिने गए।
उन्नाव नगर पालिका से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी अमिता अवस्थी, सपा प्रत्याशी ऊषा कटियार से 1087 वोटों से हार गई थीं। सपा प्रत्याशी को 18320 और अमिता अवस्थी को 17233 वोट मिले थे। अमिता ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता अशोक जायसवाल के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि अवैध मतों में हेराफेरी कर हराया गया है। उन्होंने कम पाए गए 1153 वोटों के पीछे साजिश की आशंका जताई है। अमिता अवस्थी ने बताया कि उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। उनकी आशंकाओं का निराकरण जरूर होगा।