फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bizarre child born in kanpur

बालों की जगह 'जूड़े जैसी आकृति' "विचित्र चेहरा" लोगों ने कहा-ये शंकर का अवतार है

Fri, 08 Dec 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
bizarre child born in kanpur
विचित्र बच्चे की फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में एक ऐसे विचित्र बच्चे ने जन्म लिया है जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। बच्चे को देखकर लोगों का कहना है कि यह बच्चा भगवान शिव का अवतार है।
विज्ञापन



घाटमपुर कसबे के मोहल्ला नौबस्ता (पश्चिमी) में गुरुवार की सुबह एक महिला ने विकृत बच्चे को जन्म दिया। सिर पर बालों की जगह जूड़े जैसी आकृति और विचित्र चेहरा बना होने से लोगों ने उसको शंकर का अवतार बताया।
विज्ञापन



करीब दो घंटे तक जीवित रहने के बाद बच्चे की मौत हो गई। कसबा निवासी जियालाल कुरील की पुत्री चांदनी का विवाह वर्ष 2011 में कस्बा गजनेर (कानपुर देहात) निवासी सुभाष के साथ हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। जबकि तीसरा बच्चा मायके (घाटमपुर) में पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ले के जगराम पास्टर ने बताया कि शारीरिक रूप से विकृत बच्चे की मौत के बाद उसका पिता अपने साथ लेकर गजनेर चला गया है। वहीं उसका अंतिम संस्कार (दफनाया) जाना है। इधर, डाक्टरों ने बताया कि ऐसे मामले यदा-कदा आते रहते हैं। इनमें सही पोषण के अभाव में माता के गर्भ में ही भ्रूण विकृत हो जाता है जो पैदा होने के बाद अलग दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed